गली वो काफ़िर गुलाब की थी ( ग़ज़ल) - By Sandeep kumar singh ( yugmahalaya)
Written By: Sandeep kumar singh ( yugmahalaya)
Category: Poetry
Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026
In the evocative poem "गली वो काफ़िर गुलाब की थी," Sandeep kumar singh (yugmahalaya) invites readers into a world of poetic splendor. Submitted to the Poetry and Creative Writing Competition 2026, this ghazal explores themes of divine beauty and mysticism. Through its rich imagery and emotional depth, the poem paints a vibrant picture of a metaphorical street filled with spiritual and aesthetic allure.
About the Work
This ghazal weaves a tapestry of emotions and spiritual reflections. With its intricate use of language and imagery, it explores contrasts between earthly pleasures and divine presence. The poem's mood oscillates between introspection and a celebration of beauty, capturing the essence of a street that symbolizes both worldly and divine love.
गली वो काफ़िर गुलाब की थी ( ग़ज़ल)
Original Submission by Sandeep kumar singh ( yugmahalaya)
गली वो काफिर गुलाब की थी।
न कोई मस्जिद,न पीर, मौला,
न कोई सूरत हिजाब की थी।
कहाँ सलीके, कहाँ अदब थे,
कहाँ नफासत किताब की थी?
जहाँ बसर थी खुदा की रहमत,
गली वो काफिर गुलाब की थी।
न कोई सजदा,न कोई तौबा,
न थी तिज़ारत, न कोई सौदा।
दुआओं में हाथ उठते कैसे,
लबों पे बिस्मिल ही मिलते कैसे?
हैं इश्क के और गुनाह कितने,
कहाँ किसे सुध, हिसाब की थी।
कदम बहकने लगे गुलों के,
हवा ने जमकर शराब पी थी।
नहीं था पर्दा जहाँ खुदा से,
गली वो काफिर गुलाब की थी।
था हुस्न जाहिद,था इश्क वाहिद,
था बहका-बहका सुरूर-ए-खालिद।
नहाती शबनम में सुर्ख कलियाँ,
ग़ज़ल थी भौरों का दर्द शाहिद।
बरसते बोसे थे आस्माँ से,
हसीं थे लिपटे हुए हया से।
खुदा की नीयत खराब सी थी,
गली वो काफिर गुलाब की थी।
शबाब का जो जवाब आया,
शबाब पर ही शबाब छाया।
नजर में नजरें शुमार होंगी,
नजर में भरकर था प्यार लाया।
दो और दो आँखें चार होंगी ,
क्या खूब मौसम हिसाब लाया।
गुनाह-ए-लज्जत सबाब ही थी,
गली वो काफिर गुलाब की थी।
खुदा ही हाफिज है, अब खुदा का,
है चर्चा ,आशिक, चिराग हवा का।
शमा की अहद-ए-वफा में कुछ तो,
चिराग का दिल जला भी होगा।
फ़ना थी बुलबुल ,गुलाब पर जो,
कभी तो काँटा चुभा ही होगा।
वो शोख कलियाँ नकाब ही थीं,
गली वो काफिर गुलाब की थी।
थी गुम हुई दोपहर ,पुरानी,
वो लाल बिंदिया,चुनर वो धानी।
थी नंगे पैरों की गुफ्तगू में,
उफनती साँसों की बस रवानी।
मदिर-मदिर,आँखों के वो शरबत,
शराब इतनी,जरा सा पानी।
वो हसरतें बस हयात ही थीं,
गली वो काफिर गुलाब की थी।
बदल गए हैं जहाँ के मौसम,
हैं खूब इबादत, मोहब्बतें कम।
जमाना शौकीन है खुदा का,
खुदा, खुदाई से जो जुदा था।
जमाने ने बस वही पढ़ा था,
खुदा ने जिसको नहीं गढ़ा था।
गली वो तंगदिल अजाब की थी,
नहीं वो काफिर गुलाब की थी।
About the Competition
The Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar is a prestigious platform for showcasing literary talents. It encourages participants worldwide to express their creativity and share unique stories and poems. The competition celebrates diverse voices and artistic expression, inviting entries across various genres.
We extend our heartfelt gratitude to Sandeep kumar singh (yugmahalaya) for sharing "गली वो काफ़िर गुलाब की थी" with us. The poem's intricate beauty and depth contribute to the rich tapestry of the Poetry and Creative Writing Competition 2026. Thank you for your inspiring participation.
About Hashtag Kalakar
Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.




Comments