top of page

गर्द-ए-वक़्त - By Wasim Shaikh

Aug 19
3 min read

Written By: Wasim Shaikh

Category: Philosophical

Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026

In the realm of philosophical musings, Wasim Shaikh presents "गर्द-ए-वक़्त," a poignant entry in the Creative Writing category of the Poetry and Creative Writing Competition 2026. This reflective piece delves into the inevitabilities of life and the passage of time, prompting readers to ponder their own existence. Through his writing, Shaikh offers a narrative that is both deeply personal and universally relatable, inviting us to reflect on the transient nature of worldly attachments.

About the Work

"गर्द-ए-वक़्त" is a profound exploration of the ephemeral nature of life and the inexorable march of time. Wasim Shaikh crafts a narrative that resonates with themes of loss, memory, and the inevitable fading of personal legacies. The work is imbued with a sense of melancholy yet encourages introspection and self-love, urging readers to craft their own path and legacy that withstands the sands of time. Through vivid imagery and emotive language, Shaikh captures the bittersweet essence of human existence.

गर्द-ए-वक़्त

Original Submission by Wasim Shaikh

🖤 गर्द-ए-वक़्त 🖤

तुम्हारी आख़िरी सांस के बस एक घंटे बाद,

रसोई में फिर वही चूल्हा जल जाएगा।

आँखों की नमी थमे या न थमे इस मोड़ पर,

मगर वक़्त अपना बेदर्द फ़र्ज़ निभा जाएगा।

दूसरे दिन अफ़सोस के कुछ लफ़्ज़ होंगे,

तीसरे दिन बातें ज़रा कम हो जाएँगी।

कुछ आँसू दामन पर गिरकर सूख जाएँगे,

फिर सब अपनी-अपनी दुनिया में लौट जाएँगे।

चौथे दिन जब राख भी ठंडी हो चुकी होगी,

घर के कोनों में हँसी का दौर फिर लौट आएगा।

तस्वीर पर तुम्हारी जो हार चढ़ाया गया था,

वो मुरझाकर चुपके से ज़मीन पर गिर जाएगा।

एक हफ़्ते में तुम्हारी उस कुर्सी पर,

कोई और आकर ख़ामोशी से बैठ जाएगा।

दफ़्तर की इन बेजान फ़ाइलों को क्या फ़र्क़ पड़ता है,

कि कौन यहाँ से चला गया और कौन नया आएगा।

एक महीने में तुम्हारा एक-एक सामान बंट जाएगा,

कुछ यादें पुराने संदूक में सो जाएँगी।

जिन्हें तुम जान से प्यारा समझते थे, वो चीज़ें,

बाज़ार की धूल में औने-पौने दामों में खो जाएँगी।

छह महीने में तुम्हारे कमरों के रंग बदलेंगे,

अलमारियों से तुम्हारा अक्स तक हटा दिया जाएगा।

जो ज़मीन, जो बैंक-खाते तुम समेटते रहे उम्र भर,

उन काग़ज़ों पर किसी और का दस्तख़त चमकेगा।

एक साल…

और तुम्हारा वजूद भी,

वक़्त की इस गर्द (धूल) में दफ़्न हो जाएगा।

कैलेंडर में सिर्फ़ एक तारीख़ बची रह जाएगी,

जिसे शायद ही कोई कभी याद लाएगा।

और तुम…

तमाम उम्र इसी उलझन में जलते रहे,

“लोग क्या कहेंगे?”

लोग?

लोग तो अपनी-अपनी ज़िंदगी की जंग में,

पहले ही अंदर से टूटे हुए हैं।

तो फिर किस बात का डरना और किस बात का रोना,

जब इस झूठी दुनिया से एक दिन ख़ाली हाथ ही है जाना।

दुनिया की परवाह छोड़, उठ और अपनी मंज़िल का रास्ता बना,

जीत ऐसी हासिल कर कि वक़्त भी मजबूर हो जाए तेरा लोहा मानना।

मत रोक अपने क़दमों को इन फ़िज़ूल के ख़ौफ़ की ख़ातिर,

तू अपनी कहानी का ख़ुद सुल्तान है, नहीं कोई मुसाफ़िर।

लिख दे अपनी मेहनत से एक ऐसा नया इतिहास यहाँ,

कि जाने के बाद भी सदियों तक गूँजता रहे तेरा ही नाम यहाँ।

इसलिए ऐ नादान दिल,

अब और दुनिया की रुसवाई का बोझ मत उठा।

थोड़ी ख़ुद से मोहब्बत कर,

थोड़ा ख़ुद को भी गले लगा।

क्योंकि…

जब आख़िर में सब को भूल ही जाना है,

तो कम से कम,

तू ख़ुद से तो बेवफ़ाई मत कर। 🖤

About the Competition

The Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar celebrates the art of words, bringing together writers and poets from diverse backgrounds to showcase their talents. This prestigious event is a platform for creativity and expression, encouraging participants to share their unique voices and perspectives with a wider audience. The competition is a testament to the power of storytelling and the enduring impact of poetry and prose.

We extend our gratitude to Wasim Shaikh for sharing "गर्द-ए-वक़्त" with us in the Poetry and Creative Writing Competition 2026. His insightful exploration of life's transient nature is a reminder of the importance of self-reflection and personal legacy. Thank you, Wasim, for contributing your voice to this celebration of creativity and expression.

About Hashtag Kalakar

Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page