ख्याल
By Palak
खूबसूरत किस्से कहानियों में
जीता है इश्क़
वरना असल ज़िंदगी में
हर रोज़ मरते देखा है!!
ख्वाब पूरे होते होंगे
यकीनन..
चुनिंदा खुशनसीब लोगों के
मगर कितनों को
नसीब से लड़ते देखा है!!
ख्याल कई लोगों के
दुनिया से टकराते हैं
मगर आज भी कितनों को
अपनी आवाज़ के लिए
आवाज़ उठाते देखा है!!
बात करते हैं लोग
आसमानों की
यकीन मानो..
घर के पिंजरे से उड़ने का
संघर्ष देखा है!!
कुछ ख्याल..
जो सीधा दिल में उतर जाएँ
किसी की कलम को
क्याखूबलिखतेदेखाहै!!
By Palak

Comments