खूबसूरत अहसास
By Vibha Singh
बहुत खूबसूरत अहसास है,
वो यहीं आसपास है,
लम्हा लम्हा सो रहा,
उसके पहलू में,
चैन-ओ-सूकून की रात है,
बहुत खूबसूरत अहसास है ।
खोए हैं हम ,वो खामोश हैं,
हर शय ही जैसे मदहोश है,
आज का चाँद कुछ खास है,
बहुत खूबसूरत अहसास है,
वो यहीं आसपास है,
आंखो में आखें घुल रही हैं,
सांसे सांसों से मिल रही हैं,
बहके हुए से जज्बात हैं,
बहुत खूबसूरत अहसास है,
वो यहीं आसपास है।
By Vibha Singh

Comments