खिड़की- जीवन दर्शन - By Shikha Pathak
Written By: shikha pathak
Category: poetry
Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026
In "खिड़की- जीवन दर्शन," Shikha Pathak offers readers a window into her contemplative world through an evocative piece of poetry. Participating in the Poetry and Creative Writing Competition 2026, Shikha's work reflects on life's subtleties from the perspective of a window, a silent observer of nature's dance and human endeavors. Her poem is a reminder of the beauty and complexity that lies in everyday observations, inviting readers to pause and reflect on their surroundings.
About the Work
Shikha Pathak's poem paints a vivid picture using imagery rich with natural elements and human emotions. The window, as a metaphor, observes the changing seasons and human life with a detached curiosity. The poem's tone is reflective and introspective, capturing the essence of life's paradoxes - the lively world outside and the quietude within. Through its verses, the piece explores themes of isolation, observation, and the relentless passage of time.
खिड़की- जीवन दर्शन
Original Submission by shikha pathak
खिड़की- जीवन दर्शन
मैं हूँ घर की एक खिड़की
जिसकी किसी को नहीं पड़ी
बस एक कोने में खड़ी
देखती हूँ कुदरत की घड़ी
गर्मी में झुलसाने वाली तपिश
या रिमझिम गिरती बारिश
सर्दी में कोहरे की साज़िश
तुम्हें इनसे बचाने की कोशिश
पेड़ों की डालियां नाचती रही
बार बार दस्तक देकर छेड़ती रही
पत्तों पे सुनहरे सितारे झूल गए
सडकों पर भी पसरी धूल, धुल गयी
मैं इन सड़कों से बातें करती हूँ
रोज़ इनके साथ मीलों चलती हूँ
नहीं! नहीं! मैं अपनी ही जगह रहती हूँ
पर सारी दुनिया की खबर रखती हूँ
मेघों ने जब अपना घर यहाँ बसा लिया
चलती सड़कों को भी नदी बना लिया
तैराकी करने आये पत्तल, कागज़, थैली
और साथ में तैरे घर, छप्पर ,मवेशी भी
क्षितिज तक दिखता बस, पानी ही पानी
मानो कोई धरती का छोर बचा ही नहीं
दिन चढ़े, सड़कें थी खुद से बेखबर
घायल पड़ी थीं ओढ़ कर मैली चादर
फिर भी चली जा रहीं थी बिना थमे
सभी के साथ कदम से कदम मिलाके
रात की नींद अब कुछ लम्बी हो गयी
सड़कें भी अब सन्नाटे में ढल गयीं
दिन भी अब देर से उठता है
क्या मौसम बदलने लगा है ?
धुएं के बादल कोहरे के संग जा मिले
आँखों में आंसुओं का समंदर छलका गए
ये चमकती रौशनी से मैं चकाचौंध हो गयी
पटाखों ने फिर मुझपर कालिख बिखेर दी
पेड़ों की टहनियां अब सूनी हो चली थीं
अनजाने में मुझे बेपरदा कर गयी थीं
ठिठुरते हाथों से किसी ने पर्दा लगा दिया
मुझे अपने आप से दूर कर दिया
मैं तो निर्जीव हूँ , मेरा क्या है ?
जो अंदर रहते हैं, वो जीवित हैं क्या ?
देखी हैं मैंने वो नम आँखें
सुनी हैं ख़ामोशी की भी आहें
ये दुनिया निर्दयी बड़ी हैं
किसी को किसी की नहीं पड़ी है
जैसी बाहर है , वैसी अंदर नहीं है
बाहर महल और भीतर खंडहर ही है
मेरी आँखें अब बस बाहर देख रहीं हैं
सड़कें चलती रहीं पर मैं खड़ी रही
इस रहगुज़र की मैं हूँ हमसफ़र
मैं हूँ एक खिड़की , हो कोई भी घर !!
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
About the Competition
The Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar is a distinguished platform celebrating the diverse voices in the literary arts. This annual event invites poets and writers to showcase their creative expressions, fostering a community of artists who share a passion for storytelling and poetic explorations. The competition serves as a beacon for emerging talent, encouraging participants to delve into their imaginative depths.
We extend our heartfelt gratitude to Shikha Pathak for her contribution to the Poetry and Creative Writing Competition 2026. Her poem, "खिड़की- जीवन दर्शन," offers a poignant reflection on life, encouraging readers to appreciate the quiet observers in our world. We look forward to witnessing more of Shikha's insightful creations in the future.
About Hashtag Kalakar
Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.




Comments