खालीपन
By Harjinder Singh
अकेला होना बुरा नहीं है उसे नजरअंदाज किया जा सकता है
लोगों से मिलकर,
ज्यादा काम करके,
घूम फिर कर,
सो कर,
शायद कभी रो कर भी |
पर खालीपन!
उसे कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता
आप जितना औरों के जीवन को देखेंगे
यह उतना ही गहराता जाएगा |
आप काम करने की कोशिश करेंगे,
ये आपका ध्यान भटकाएगा |
आप घूमने निकलेंगे,
ये आप के साथ हो लेगा |
आप सोना चाहेंगे तो यह
आपके बिस्तर पर आपसे साथ लेट जाएगा और आपको घूरता रहेगा
फिर आप अपनी नींद भी खो देंगे
और यह कभी अकेला नहीं आता
अपनी बेस्ट फ्रेंड नेगेटिविटी को हमेशा साथ लेकर आता है
इसीलिए तो
अकेलापन बुरा हो सकता है
पर
खालीपन से बद्तर कुछ नहीं।
By Harjinder Singh

Comments