top of page

क्यों मुंबई मुझे खुद से अलग नहीं होने देती है

Feb 12, 2023
1 min read

By Priyansh Jaiprakash Singh



मचलते सपने दौड़ती ज़िन्दगी

किसी को चैन से बैठने नहीं देती है,

फिर भी मुंबई मुझे खुद से

अलग नहीं होने देती है।


ट्रैफिक का शोर और खुद का

मकान पाने की होड़,

सभी को छकझोर देती है,

फिर भी मुंबई मुझे खुद से

अलग नहीं होने देती है।


यहाँ की उमस और लोकल ट्रैन

की भीड़, सभी का मूड ख़राब कर देती है,

फिर भी मुंबई मुझे खुद से

अलग नहीं होने देती है।


मैं विचार करता रहता हूँ की

क्यों मुंबई मुझे खुद से अलग नहीं

होने देती है और पट से मेरा मन कहता है,



यहाँ के समुद्र तट,

मेहनत की क़द्र,

महिलाओं की भागेदारी,

सभी वर्ग और प्रान्त वासिओं की हिस्सेदारी,

और सबसे ऊपर मुंबई Spirit


जीवन का हिस्सा नहीं बल्कि

जीवन शैली है, इसलिए मुंबई मुझे खुद से

अलग नहीं होने देती है।


By Priyansh Jaiprakash Singh




Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page