क्या हमसे प्यार करते हो ?
By Shivi
रोज डे (Rose day) पर अक्सर देते हैं लोग गुलाब
हमने तो तुम्हें अपना दिल दिया कबूल करोगे जनाब
गुलाब की खुशबू से आती है तुम्हारी याद
दिल और जान मैं हो तुम ही फिर कैसे ना करें तुम्हें याद
सूरज से भी सुनहरी है तेरी आंखों की चमक
लोगों को जो घायल कर दे ऐसी है तेरी चमक
प्यार से देख के हंस दे तो पागल हो जाते हैं
क्या करें तुमसे प्यार जो करते हें
कन कन में तुम ही दिखते हो
हर समय तुम ही याद आते हो
दिल से लगा लिया है अब तुम्हे
अब यह भी बता दो क्या हमसे प्यार करते हो
नहीं सोचना और तुम अब बता दो
नहीं दिल दुखाना अब तुम बता दो
दिल टूटेगा तो तोड़ देंगे बस बता दो
दिल से पूछना प्यार करता है अगर करता है तो बता दो
By Shivi

Comments