क्या लगता है
By Kavitaab
क्या लगता है,
कुछ कर पाओगे ?
खुद की खाली जेब,
कभी, भर पाओगे ?
क्या लगता है,
कुछ कर पाओगे ?
ज़िन्दगी गुज़र जायेगी
कमानें - धमानें में |
इसमें खुशियों के पल
भी क्या, भर पाओगे ?
क्या लगता है,
कुछ कर पाओगे ?
वक़्त आएगा अच्छा,
और बुरा भी, चला जाएगा |
हिम्मत दिखाओगे कविताब
य़ां, डर जाओगे ?
क्या लगता है,
कुछ कर पाओगे ?
By Kavitaab

Comments