क्या तुमसे मेरा पहले से है राब्ता कोई - By Shweta Gupta
Written By: Shweta Gupta
Category: Poetry
Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026
In a heartfelt exploration of emotions and connections, Shweta Gupta presents her evocative poem "क्या तुमसे मेरा पहले से है राब्ता कोई" as part of the Poetry category in the Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar. This piece immerses readers in the depths of longing and a sense of pre-existing ties, inviting them to reflect on the nuances of human relationships.
About the Work
Shweta Gupta's poem weaves a delicate tapestry of emotions, exploring themes of longing and connection. With vivid imagery and an introspective tone, the poem delves into the soul's yearning for familiarity and understanding. Each stanza captures the essence of an unspoken bond, leaving readers with a resonant feeling of nostalgia and introspection.
क्या तुमसे मेरा पहले से है राब्ता कोई
Original Submission by Shweta Gupta
Hashtag Kalakar: National Creative Writing and Poetry Competition
Poem 8:
क्या तुमसे मेरा पहले से है राब्ता कोई?
तुम्हारी निगाहें जो रूह छू जाती है मेरी,
तुम्हारी मुस्कुराहट से दिल में बहार आती है,
तुमसे मिलने की आरज़ू फिर जाग उठती है,
तुम्हारा तसव्वुर ही आयत बन जाती है मेरी.
क्या - तुमसे मेरा पहले से है राब्ता कोई ?
तुम्हारी एक झलक की ख़ातिर इंतज़ार करता हूँ,
तुमसे मिलने के सुरूर को हर बार महसूस करता हूँ,
तुम्हारी बातों में यूँ ही खो जाना चाहता हूँ,
जाने क्यों उनमें, ख़ुद को अपना सा पाता हूँ.
क्या तुमसे मेरा पहले से है राब्ता कोई ?
कुछ खोया हुआ सा, अपना सा मिल गया है,
जैसे दिल के दरवाजे पर हल्की सी दस्तक दे गया है,
बिन कहे ही तुम मेरा हर एक दर्द समझ जाती हो,
हर मुलाक़ात में एक अनकही बात कह जाती हो.
क्या तुमसे मेरा पहले से है राब्ता कोई ?
हर मुलाक़ात कुछ भूला हुआ याद दिला जाती है,
जानकर भी मैंने तुम्हें जाना नहीं, ये एहसास मुझे करा जाती है,
तुम्हारे हर एक लफ़्ज़ मुझे इस क़दर नि:शब्द कर जाते हैं,
कि जवाब में बस ख़ामोशी ही रह जाती है,
पर उन्हीं लफ़्ज़ों में मुझे मेरी नयी पहचान नज़र आती है.
क्या तुमसे मेरा पहले से है राब्ता कोई ?
क्या तुम चाँद हो, परी हो या आफ़ताब हो,
या मेरे दिल का कोई अधूरा सा ख्वाब हो ?
जो दिल में एक मीठी सी टीस जगा जाता है,
चुपके से मेरे दिल की गहराइयों में यूँ ही उतर जाता है.
ये कोई अधूरे ख्वाबों का नशा है,
या पिछले जन्म का तुमसे मेरा राब्ता कोई ?
हाय, मैं अपने होश-ओ-हवास गवां बैठा हुं,
तेरी यादों की ख्वाबगाह में मजनूं बना बैठा हूं.
तुम ना सही, तो तुम्हारा ख्वाब ही सही,
जैसे डूबते को कश्ती न मिले, तो तिनके का सहारा ही सही.
मेरी खामोशी जो तुम से बयां नहीं कर पाती है,
शायद ये अल्फ़ाज़ मेरे दिल का वो राज़ कह जायें,
मेरी शायरी मेरे दिल का हाल तुम तक पहुँचा सके,
इसी उम्मीद में ख़ुद को शायर बना बैठा हूं मैं.
क्या सच में तुमसे मेरा पहले से है राब्ता कोई?
About the Competition
The Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar is a prestigious platform that showcases the talents of writers and poets worldwide. The competition invites participants to express their creativity and share their unique voices through innovative storytelling and poetic expression.
Thank you, Shweta Gupta, for sharing your poignant poem "क्या तुमसे मेरा पहले से है राब्ता कोई" with us. Your contribution to the Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar enriches the tapestry of literary expression and invites readers to explore the depths of connection and emotion.
About Hashtag Kalakar
Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.




Comments