कोरोना
By Pooja Mittal
जीवन में आया एक ऐसा साल |
जिसने खड़े किये कई सवाल ||
कोरोना जैसी आयी महामारी |
जिसने हिला दी दुनिया सारी ||
सब अपने घरो में बंद हुए |
लगा जैसे ख़ुद से ही नज़रबंद हुए ||
सब कोसने लगे ये मन ही मन | क्युंकि कभी न देखा था ऐसा आलम ||
लेकिन ये साल लाया एक उपहार |
लाया साथ साथ सारा परिवार ||
वक्त था ये बहुत ही खास |
आए सब घरवाले पास ||
शिक्षा की नई प्रणाली आई |
बच्चो ने घर से ही की पढाई ||
शिक्षकों ने अपना चमत्कार दिखाया |
बच्चो को भी पढ़ने में खूब मजा आया ||
बस करते हैं भगवान से यही कामना |
कोरोना जैसी महामारी से फिर न हो सामना ||
By Pooja Mittal

Comments