कोई हो
Updated: Sep 20, 2022
By Ritu Tiwari
जिंदगानी के इस सफ़र में!!
कोई हो.....
जो तपती धूप में छाँव बने!
कोई हो....
जो हर पल हाथ दे!
कोई हो....
जो उलझनों में भी साथ चले!!
कोई हो....
जो मेरे व्याकुल मन को शांत करे!
कोई हो....
जो ठिठुरती इस ठंड में सर्दी की धूप बने!!
कोई हो....
जो हरपल साथ दे!!
कोई हो....
जो भीड़ में भी आवाज़ दे!!
बस जो हरपल यूहीं साथ दे......
कोई हो!!???
By Ritu Tiwari

Comments