top of page

कोई सीता अब ना टूटेगी

Sep 15, 2022
2 min read

Updated: Sep 20, 2022

By Uday Divakar Pandey


ये रीत जगत की छूटेगी

कोई सीता अब ना टूटेगी

जब कोई रावण आएगा

छूने को हाथ बढ़ाएगा

खुद सीता भुज को काटेगी

लंका में टुकड़े बांटेगी

अश्रु नहीं अंगार बहेगा

वो सीता का क्या वार सहेगा

होगी ना कोई अग्नि परीक्षा

होगी तो अब रण कौशल दीक्षा

सफल ना होगी कूटनीति अब

रावण तू कर ले कोई समीक्षा

मेरी आज की सीता है सबला

तू समझा जिसे कभी अबला

भूल न कर तू पुनः हरण की

विशिख चलेंगे जैसे कर्ण की

दया की भिक्षा को दौड़ेगा

देखेगा विध्वंश जो रण की

अभी समय है सम्हल ज़रा

कर अपने वंश को हरा भरा

वैदेही को जो छेड़ेगा

काली का कोप तू झेलेगा

कर याद वो क्षण तू आया था





शादी प्रस्ताव जो लाया था

कोशिश तूने स्पर्श कि की जब

तिनका भी छू ना पाया था

क्यों व्यर्थ ही करता है प्रयास

मुंह की खाएगा अनायास

जा जाकर उनसे विनती कर

या शेष समय की गिनती कर

भारत की सीता जाग उठी

लड़ने का प्रण वो ठान चुकी

भानु नवीन उदय होगा

अब रावण वध निश्चय होगा

टूटेगा दंभ उस दानव का

होगा उद्धार अब मानव का

चहुं ओर धर्म शासन होगा

चहुं ओर सत्य आसन होगा

जनकतनया जिधर चलें

हर पापी मरणासन होगा

कोई कार्य कहीं अब शेष नहीं

किसी अधम का है अवशेष नहीं

रामप्रिया वंदन को छोड़

अब कोई काम विशेष नहीं

गर जान बचानी है तुमको

आदर से नमन करो उनको

वो जनकनंदिनी प्रीता हैं

वसुधा की प्रिय वो सीता हैं

सब दुख हर निर्मल जीवन दें

वो रामायण वो गीता हैं

अंतिम सलाह संदेश समझ

स्त्री को ना तू भोग समझ

वो मां हैं उनकी पूजा कर

कोई कर्म गलत ना दूजा कर

संदेश यही है तुझे अभी

रण में ना हो फिर भेंट कभी


By Uday Divakar Pandey




Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page