कोई भी नहीं
By Devanshee
क्यों बात करने वाले बहुत हैं
पर बात सुनने वाला कोई भी नहीं
और अगर बात सुनने वाले हैं
तो बात समझने वाला कोई भी नहीं
क्यों प्यार की बात करने वाले बहुत हैं
पर प्यार करने वाला कोई भी नहीं
और अगर प्यार करने वाले हैं
तो प्यार निभाने वाला कोई भी नहीं
क्यों एक रात को हासिल करने वाले बहुत हैं
पर काली रातों में साथ देने वाला कोई भी नहीं
और अगर साथ देने वाला है
तो अंधेरों से बाहर निकालने वाला कोई भी नहीं
क्यों अच्छी बातें सुनने वाले बहुत हैं
पर अच्छी बात करने वाला कोई भी नहीं
और अच्छी बात अगर लोगो को इतनी ही पसंद हैं
तो किसी का अच्छा करने वाला क्यों कोई भी नहीं
क्यों हमेशा खुश दिखने वाले बहुत हैं
पर अंदर से खुश रहने वाला कोई भी नहीं
और अगर खुश रहने वाले बहुत हैं
तो खुशियां बांटने वाला क्यों कोई भी नहीं
By Devanshee

Comments