कोई और साथ थोड़ी है
Updated: Sep 3, 2025
By Vipul Jain
आसमान में सिर्फ बादल गरज रहे है ,
सावन के महीने में यह नई बात थोड़ी है ।
तेज हवाओं के साथ बिजली चमक रही है ,
जरा सी आंधी है कोई तूफान थोड़ी है ।
अंधेरे के साथ तारे भी छुप गए है बादलों में ,
सिर्फ काली घटाएं छाई है कोई मौसम खराब थोड़ी है ।
अगर तुम हो साथ तो डरने की बात थोड़ी है ,
सिर्फ रिमझिम बूंदाबांदी है बरसात थोड़ी है ।
By Vipul Jain

Comments