कैसे लिखूं !
By Shruti Lodha
कैसे लिखूं तुझे तू यह बता..
तेरी यादों के मेहखाने की खुशबू लिखूं या
तेरे ख्याल की रूहानियत के किस्से लिखूं..
तेरी आंखो के नूर में सजी मेरी तस्वीर लिखूं या
तेरे अल्फ़ाज़ में कहे हर जज्बात लिखूं..
तेरी सादगी में छिपे उस शख्स को लिखूं या
तेरे सजदे में पढ़ी उस दुआ को लिखूं..
तेरी सूरत में समाई उसी सीरत को लिखूं या
तेरे अक्स की आदत को मेरी लकीरों में लिखूं..
तेरी किस्मत की स्याही से खुद को लिखूं या
तेरे पन्नों की परछाई में कलमा लिखूं..
तेरी मौजूदगी की उस सिफारिश में लिखूं या
तेरेखुदासेपूंछूकिआखिरतुझेकैसेलिखूं..
By Shruti Lodha

Comments