top of page

कृष्णा

May 2, 2023
1 min read

By Praveen Kumar Das


मां यशोदा का लाडला वह, पूरे गोकुल का सम्मान है,

चतुर्वेदो का ज्ञाता वह बालक, उत्तम निर्मल ज्ञान है,

नंद बाबा का वह नंदलाला, यदुवंशी राजा धनवान है,

द्वापर युग का वह विधाता,सर्वाधिक गुणवान है,

कानन कुंडल मोर मुकुट है साजे, अधरो पर मुस्कान है,

हाथ में सुनहरी बंसी राखे, वह कृष्णा राधे की जान है,

मित्रगणों का सदा वह रक्षक, हर बाधा पर बलवान है,




बलदाऊ का अनुज मनोहर, वह पालनकर्ता भगवान है,

गोपियां जिसकी प्रेम दीवानी, वह माखन चोर महान है,

कानन कुंडल मोर मुकुट है साजे, अधरो पर मुस्कान है,

हाथ में सुनहरी बंसी राखे, वह कृष्णा राधे की जान है,

कुरुक्षेत्र का वह विधाता, वही विधि का विधान है

गीता जैसी जिसकी वाणी, कलयुग को जो दान है

वहगोवर्धनधारीराधेमोहन, वहपालनकर्ताभगवानहै।



By Praveen Kumar Das




Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page