कुछ वादे
By Dixit Tarun Shah
ज़िंदगी में तेरे हम ना रहे तो,
ख्वाबों में जगह बनाए तुम रखना ।
दिलकश नज़ारे हम ना हुए तो,
आंखों में तस्वीर बनाए तुम रखना ।
खयालों में तेरे हम ना रहे तो,
राहों पे निगाहें टिकाए तुम रखना ।
आजमाइशो में तेरी हम ना रहे तो,
उम्मीदों में ज़िंदा बनाए तुम रखना ।
राहों में मुलाकात कहीं हो भी जाए तो,
बस होठों पे मुस्कान लिए तुम गुज़रना ।
यादों में तेरे हम ना रहे तो,
इन वादों को यादों में बनाए तुम रखना ।
By Dixit Tarun Shah

Comments