किसान
Updated: Sep 16, 2025
By Y. Deepika
किसान वो है, जो खून, पसीने से फसल उगाता है।
किसान वो है, जो अपनी फसलों को जान से भी ज़्यादा चाहता है।
किसान वो है, जो खुद भूखा मरे, लेकिन हमारे खाने के लिए अनाज छोड़ जाता है।
किसान वो है, जो अपने लिए नहीं, अपने फसल के लिए कर्ज़े में डूब जाता है।
किसान वो है, जो खुद बिक जाता है, लेकिन अपने ज़मीन को बिकता हुआ नहीं देख सकता।
सिर्फ जवान और किसान ही है जो अपनी ज़मीन को माँ से ज़्यादा मानते है।
किसान होना गर्व की बात ह।
लेकिन किसान बनने के लिए कोई भी इतनी आसानी से आगे नहीं बढ़ पाता।
By Y. Deepika

Comments