काश मैं उड़ पाती।
By Samya Khan
काश मै उड़ पाती,
सारी जंजीरों तोड़ निखार पाती।
अपने सपनों की उड़ान भर पाती,
काश मै उड़ पाती।
दुनिया से मतलब काम,
भूल कर सारे गम।
अपने मंज़िल को हासिल कर पाती ,
काश मैं उड़ पाती।
अपनों का सहारा बन पाती,सपनों को सच कर पाती,
सबका नाम रोशन कर पाती।
तोड़ कर सारी हदें,
अपने हक के लिए लड़ जाती।
सपना ना पूरा होने पर पूरी ताकतें ए जान से मेहनत कर जाती,
आगे की राह जैसी भी हो,
सपने पाने की चाह कैसी भी हो।
अपनों का साथ कभी ना छोडती,बस एक मौका, में उड़ जाती ।
By Samya Khan

Comments