काफी नहीं
Updated: Jan 13, 2023
By Romal Bhansali
क्यों आँखों को बहने से रोकते हो तुम
क्यों आँखों को बहने से रोकते हो तुम
क्या जुबां पे ताले काफी नहीं
क्यों खुश होने से घबराते हो तुम
क्यों खुश होने से घबराते हो तुम
क्या गम की परछाई काफी नहीं
क्यों वफ़ा की उम्मीद में जीते हो तुम
क्यों वफ़ा की उम्मीद में जीते हो तुम
क्या बेवफाई की मिसालें काफी नहीं
By Romal Bhansali

Comments