काग़ज़
Updated: Jun 6, 2023
By Nalini Choudhary
काग़ज़ से याद आया
अप्रैल का महीना..
मेज़ पर नई किताबों की खुशबू
बोझ से मेरा छूटता पसीना..
गणित से होता श्रीगणेश
अंग्रेजी रहती तन के,जैसे कोई न'गीना..
इतिहास की पुरानी बातें,
भूगोल ले जाती कोने कोने
चाईना से अर्जेन्टीना..
सभी विषय हैं पृथ्क पृथक
मिलता ज्ञान-विज्ञान इनसे
किताबों बिना, भी क्या जीना
काग़ज़ से याद आया
अप्रैल का महीना..
By Nalini Choudhary

Comments