top of page

कहीं स्वर्ग है तो केवल उनके चरणों में

Oct 29, 2022
1 min read

By Menka Gupta


माँ बाप से बढ़कर कोई नहीं किसी कोने में

कहीं स्वर्ग है तो केवल उनके चरणों में

बचपन से हाथ पकड़ कर

ज़िन्दगी की खुशिया वो दिखाते हैं

पर आज वही बच्चे उन्ही हाथों को पकड़ने से कतराते हैं

नहीं मिलेगा ऐसा साथ किसी से भी कभी जीवन में

कहीं स्वर्ग है तो केवल उनके चरणों में



छोटी छोटी बातों पर हमारी

वो हर दुःख में भी मुस्कुराते हैं

पर आज उनकी कुछ बातों पर

हम तरह तरह के चेहरे बनाते हैं

याद आएगा वो पल जब रखते थे अपना सर उनकी गोद में

कहीं स्वर्ग है तो केवल उनके चरणों में

दस बार पूछने पर भी

वो प्यार से समझाते हैं

आज एक ज़रा से मासूम सवाल पर उनके

हम चिल्लाकर गुस्सा दिखाते हैं

ये क़र्ज़ कभी न उतरेगा किसी भी जनम में

कहीं स्वर्ग है तो केवल उनके चरणों में

खुद के सपने भुला कर वो

हमारी खुशियों की परवाह करते हैं

हम खुद की ज़न्दगी में मशरूफ होकर

उन्ही से पर्दा रख लेते हैं

नहीं मिलेगा इतना प्यार किसी ओर के दिल में

कहीं स्वर्ग है तो केवल उनके चरणों में

माँ बाप से बढ़कर कोई नहीं किसी कोने में

कहीं स्वर्ग है तो केवल उनके चरणों में



By Menka Gupta



Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page