top of page

कहानी

May 3, 2023
2 min read

By Zarana Khamar


एक कहानी देखि ऐसी

राँझा और हीर के जैसी

वहां किसी ने अचानक पूछ लिया मुझसे

क्या कभी ऐसा हुआ है तुमसे


क्या ये नज़र किसी पे थम सी गयी

क्या किसी को देख के साँसे रुक सी गयी

क्या कभी तुम्हारा दिल धड़का है किसी और के नाम से

क्या कभी प्यार हुआ है आप से


उस वक़्त तो में चुप सी रही

बात बदल के वहां से चली भी गयी

फिर हुई रात सुहानी

खिली दुनिया सपनो की रूहानी


सपनेमें देखि सुन्दरसी परी

आंखें उसकी जादूगरी

कर रही थी किसी का इंतज़ार

जिससे करती थी वो ऐतबार


रोज याद में खत लिखा करती

पता उसका हवाओं से पूछा करती

पूछा करती अब कितना करना होगा इंतज़ार

आने वाली बारिश को सुन लेना पुकार


दिन जैसे बिते चार

मौसम ने कुछ बदला हाल

सूरज छुपने लगा बादलों में धीरे धीरे

मोर पपीहा नाचे बने अधीरे


हवाने मधुर संगीत सुनाया

परी की धड़कन का तार बजाया

जैसे जैसे बारिश की बुँदे बरसी

परी की आंखें दीदार को तरसी


सुन्दर सी ड्रेस पहन के

आँखों में थोड़ासा काजल लगा के

निकली वो ढूंढने अपना राजकुमार

जिस पल का था उसे बरसो से इंतज़ार


सूरज चंदा तारे सारे

बादल भी उसका नाम पुकारे

ढूंढने लगी यहाँ वहां

जंगल बस्ती समंदर न जाने कहाँ कहाँ


बहोत ढूँढा पर क्यों मिला नहीं

वादा तो किया था,फिर निभाया क्यों नहीं

थक हार कर बैठ गई होके खफा

सोच ने लगी वो कौनसी थी जगह, जहाँ वो दोनों मिला करते थे कई दफा



जैसे ही परी ने आंखें बंधकी

यादो के झरोखे खुल ने लगे

उस राजकुमार के निशाँ कही और नहीं

परी के दिल और ख्यालों में ही मिल ने लगे


अचानक सुनी आहट किसी की

परी के चेहरे पर छा गई मुस्कान

सफ़ेद घोड़े पे सवार हो कर

आ रहा था राजकुमार


परी के नज़दीक आते ही घोडा उसका रोक दिया

आंखें परी की देख कर राजकुमार का दिल भी खो गया

कुछ देर तक दोनों देखते ही रहे एक दूसरे की आँखों में

फिर निचे उतर कर राजकुमार ने परी से किया अपने प्यार का इज़हार


परी की तरफ अपना हाथ बढ़ाया ,पूछा "Will You Marry Me?"

पलके ज़रा सी ज़ुकी परी की

होठों पे आई हलकी सी मुस्कान

दिल के आज पुरे हुए सारे अरमान


धीरे से कहा परी ने ज़रा सा खफा हो कर

वादा करो नहीं जाओगे दोबारा मुझे यूँ छोड़ कर

ले जाओ इस बार मुझे तुम पकड़ के मेरा हाथ

ले चलो ऐसी दुनिया में जहाँ हो हम साथ साथ


यूँ कह कर अपना हाथ परी ने

आगे बढ़ाया देने राजकुमार के हाथो में हाथ

इससे पहले की उसका हाथ राजकुमार के हाथो के पास पहोच पाता

इससे पहले की राजकुमार का इज़हार कुबूल हो पाता


अचानक बिजली कड़क ने लगी

धरती सारी हिल ने लगी

एहसास हुआ आधी नींद मे ये क्या हो रहा है आखिर

सुबहा हो रही है और alarm की आवाज़ बजने लगी


offo , क्या होता अगर थोड़ी देर कहानी और चल जाती

सुबहा को भी इतनी क्या जल्दी थी , थोड़ा आज late ही आती

कमसे कम कहानी तो ख़त्म हो पाती

परी को हा केहनेका मौका तो दे जाती


हर रात मुझे यही कहानी सपने में आती

में कैसे किसी को कोई किस्सा सुनाती

जब हर रोज कहानी अधूरी ही रह जाती


By Zarana Khamar




Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page