कहता था वो लड़का
By Dr.Trupti Upadhyay
कहता था वो लड़का वो मेरे लिए पागल है।
कहता था वो लड़का वो एक उड़ता बादल है।
न कर पायेगा कोई प्यार और ना बना पायेगा खुदा,
कहता था वो लड़का वो मेरे प्यार का पुजारी है।
पल-पल चाहता था साथ रहना और डरता था दूर जाने से।
कहता था वो लड़का वो दिल से मजबूर है।
एक कदम भी नहीं चल पाउँगा अकेले,तुजे खोने से डरता हु।
कहता था वो लड़का वो ही मेरा हमराही है।
कितना कुछ कहता था और अब बिलकुल खामोश।
कहता था वो लड़का क्या मुझसा कोई पागल है???
By Dr.Trupti Upadhyay

Comments