कसम से
By Gurnam
मैं कसम से कसम नहीं खाता,
ये तो पानी है मुझे रोना नहीं आता!
मंदिर जाता हूँ, मस्जिद भी जाता हूँ,
रास्ते में आती है, मगर मैं तेरी गली नहीं जाता!
मैं तुझसे रुसवा! ये किसने कहा तुझसे?
दिल ही तो फकत तोड़ा है,कोई गला तो नहीं काटा!
तेरा मेरा मसला कश्मीरी मसले से कम नहीं!
आप लिखने नहीं देते और ये लबों से बताया नहीं जाता!
By Gurnam

Comments