कलाकार
By Sunil Tambat
बट जाती धरती सारी
बट जाता इंसान का प्यार
कितना भी
तुम जोर लगा लो
बटता नही है एक कलाकार
ना किसी से भेदभाव कोई
ना है कोई जात-धर्म का मसला
एकजूट की तस्वीर बनाते
कलाकारों ने ही
इस दुनिया को बदला
हसते गाते
करते जाते मनोरंजन
आपकी सिटीया,तालिया
यही है कलाकारों के
जीवन का बंधन
वाह वाही करते हम
देख कलाकार की कलाकारी
पर देखना भुल जाते हम
उस कलाकार की तैयारी
करके प्रबोधन
जागरुकता वह लाता है
सोए हुए हो
कोई बात नही
वह मनोरंजन से आपको जगाता है
इसिलिये
ना डराना
ना धमकाना
कलाकार की कला को आगे बढने दो
कलाकार है समाज का दर्पण
उन्हे और सजने सवरने दो
By Sunil Tambat

Comments