top of page

कलम: एक शस्त्र

By Chaitali Deepesh Sinha


कलम वह शस्त्र है,

जो हँसा देता है, रूला देता है,

कलम वह शस्त्र है,

जो एक किस्से को कहानी में बदल देता है|


कलम में ताकत है,

दुनिया बनाने की,

कलम में हिम्मत है,

स्वर्ग और नर्क रचाने की|



तलवार से लगी चोट से ज्यादा घातक होते है,

कलम से लिखे हुए शब्द और अक्षर,

कभी मन में जगाते है उम्मीद,

तो कभी जहन में जगा देते है डर|


अगर कलम को अपनी दोस्त बनाओ,

तो जीत सकते हो पूरा संसार,

अगर कलम को अपनी हिम्मत बनाओ,

तो जान सकते हो जीवन का सार|


"प्रीत" मानती है कलम को,

अपने जीवन का आयुध,

आखिर कलम के सहारे ही तो,

जाना है मैंने अपना वजूद|


By Chaitali Deepesh Sinha




Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page