कल पे ना छोड़ो
By Prerna
कल पे जो छोड़ते , ये बाते तुम,
कल क्या , ये कभी आता है।
आता है तो , ये कल फिर चला जाता है।
कल पे ना टालों ये,
कल किसी का सगा नही होता है।
आज है , जो है हमारे पास
बस यही , वक्त हमारा होता हैं ।
ना करो आज को व्यर्थ
आज भी बहुत कुछ करने को होता हैं।
थोड़ा थोड़ा करो आज,
सब कुछ कल पे ना टालों
कल भी कल , कल हो जाएगा ।
ये वक्त भी , कल चला जाएगा
पछतावा बस , रहजाएगा।
इसलिए कल पे ना छोड़ो, ये बाते तुम
क्योंकि , ये आज ही , तो हैं हमारे पास।।
By Prerna

Comments