कर्ज़ खुदा का
Updated: Jun 5, 2023
By Yakshita Gawan
उस खुदा ने ही हम सबको बनाया है
और हमे बनाने में उन्होंने
अपना पूरा फर्ज निभाया है
पर जिस काम के लिए उसने हमे बनाया
क्या कोई इंसान उसे शिदत से कर पाया
हमे देखकर जल रही होगी उनकी भी काया
सोच रहे होंगे वो भी,
क्यों मैने इंसान को है बनाया
क्यों अपना सोचते सोचते हम नही थकते है
कभी दूसरो का भी सोच ले
ऐसा हम कभी क्यों नही चाहते है
अब तो समझ जाओ राही
कर्ज़ खुदा का चुकाना है
और पूरी दुनिया को अपना
असली फर्ज निभाना है
फर्ज है ये हमारा कि
हर जगह उत्साह का दीप जलाना है
पूरी दुनिया में बस हर जगह
खुशियों का रंग फैलाना है
By Yakshita Gawan

Comments