कच्चे धागे
Updated: Jun 10, 2023
By Nikhil Tandon
"लहरों का सामना किए बिना
कोई समंदर पार कर सकता नहीं,
मुश्किलों से लड़े बिना
कोई अपना मुक़ाम हासिल कर सकता नहीं,
बुनियाद पुख़्ता किए बिना
कोई उस पर महल खड़ा कर सकता नहीं,
कच्चे धागों में कोई मोती पिरो सकता नहीं
इरादे जब तक फ़ौलादी न हो
मंज़िल अपनी कोई पा सकता नहीं,
जिसे छूना हो आसमां एक दिन
वो मेहनत से कभी पीछे हटता नहीं,
जिसकी जंग ख़ुद से ही हो
वो ज़माने की परवाह कभी करता नहीं,
कच्चे धागों में कोई मोती पिरो सकता नहीं
इश्क़ तो एक जुनून है
हर किसी को हो सकता नहीं,
वो दिल जिसमें सिर्फ़ फ़रेब हो
किसी की मोहब्बत कभी पा सकता नहीं,
वो प्यार जिसमें दर्द न मिले
मुक़म्मल कभी हो सकता नहीं
कच्चे धागों में कोई मोती पिरो सकता नहीं"
By Nikhil Tandon

Comments