कॉर्पोरेट वुमन वॉशरूम
By Priyanka J Pandya
कुछ कच्ची कच्ची सी उम्र की लड़की आती है, फ्रेश होती है।
बहुत बॉल्ड और कॉर्पोरेट लड़किया आती है । लिपस्टिक लगाती है और तैयार होती है ।
साधाहरण लड़की - "ऑफिस तो खत्म हो गया है, तैयार क्यों होना हैं ?
बोल्ड लड़की - "डेट पे जाना है ..
साधाहरण लड़की - बॉयफ्रेंड ???
बॉल्ड लड़की - फ्रेंड्स विथ बेनिफिट्स
(आँख मारके वो चले जाती है।। )
साफ़ सफाईवाली औरत वॉशरूम के कोने से उठकर आती है। कहती है "नए हो? कृपया किसी से बताना मत मैं यहाँ सोई थी!!"
साधाहरण लड़की - नहीं बताऊँगी।
साफ़ सफाईवाली औरत को फ़ोन आता है। वो बोलती है " हाँ, मैं झपकी ले ली, पगार आएगी आज तो घर जाने के पहले भाड़ा ले जाना, वरना मेरा आदमी दारु ले लेगा। "
लेडीज मैनेजर की गैंग आता है। ( ३५ वर्ष जैसी औरतें)
साफ सफाईवाली औरत सर झुकाकर वहाँ से निकल जाती हैं।
मैनेजर की गैंग आपस में बोलती हैं ..."अच्छा है, हमनें शादी नहीं की, वरना हम आज इतवार में दारु पीने के बजाये इन आदमियों की लात खा रहे होते।"
साधाहरण लड़की माँ को कॉल करती है- "माँ कहाँ हो? जल्दी आना लेने, मुझे तुमसे कुछ शादी के बारे में पूछना है।"
वहाँ से चली जाती है!!
वीडियो समाप्त होता है।
मैसेज -
एक तरफ औरत झेलती है।
दूसरी और अधूरी ...
बहुत कम ही किस्से है,
जहाँ एक औरत पूरी दिखती है...
आपका समाज की परिभाषा वह है - जिस तरह आप महिला के साथ कैसा व्यवहार करते हैं।
By Priyanka J Pandya




Comments