top of page

कौन-क्या

By Paras Minhas


कौन क्या करता है किसी के लिए,

मैंने तुम्हारे लिए या तुमने मेरे लिए क्या ही किया होगा कभी।


मगर, बात सिर्फ़ इतनी सी है कि,

दो बातें तुमने आराम से सुनी होगी मेरी कभी और सायद मैंने भी सुनकर चैन से फ़र्ज़ निभाया होगा एक बेहतर इंसान होने का॥


नहीं इसलिए कि तुमने जो किया तो मुझे भी एहसान चुकाना है, बल्कि फ़र्ज़ मेरा वो करना क्योंकि वो एहमियत तुम रखते हो जीवन में मेरे॥


कोशिश तो करता हर शख़्स है बेहतर बनने की, मगर होने और दिखाने में अंतर बहुत् है॥


और




दिखावे के इस युग में जो इससे भी ऊपर उठकर जीता हो एसे शख़्स को भला कोई कैसे भूले।


कुछ लोग जो रिश्तों के पैमाने पर शायद कोई किरदार न रखते हो आपकी ज़िंदगी में,

मग़र फिर भी ज़िंदादिली और एतबार इतना कि, हर किरदार को फ़िका पड़ जाने पर मजबूर कर दे।


ज़ुनून से आँखें खिल उठती है, उस चेहरे को देख कर।


सुकून की सांसे जब दिल को छूती है, तो बस बिना कुछ बोले उसे सिर्फ़ ताकते रहने को जी करता है।


और

बस उसी एक पल को ज़ीवन बना लेने की तमना ये मन करता है।



By Paras Minhas







Recent Posts

See All
Mother I Am Alive

By Adesope Adisa The essence of my gender and being a woman has been something I struggled to grapple in my words on said, glances observed and in the synthesis of my surroundings in my subconscious.

 
 
 
The Invisible American

By Rishika Tipparti graduate student killed in January 2023 by a speeding Seattle Police officer, who was going 74 mph in a residential area. He later mocked her worth, stating that she had “limited v

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page