एक सपना देखा था बचपन में
Updated: Jul 7, 2025
By Shweta
एक सपना देखा था बचपन में कलाकार बनने का,
दुनिआ से कुछ अलग करने का,
पर क्या पता था की ये सपना, सपना ही रह जायेगा,
और बड़े होते-होते इन कंधो पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ा दिया जायेगा।
फिर लग जायेंगे सभी जिंदगी की इस भाग दौड़ में,
क्योंकि तब कला का जूनून life survival के सामने फ़ीका पड़ जायेगा।
और मेहनत से सब हासिल हो जाए ऐसा जरुरी नही,
Cause life is unfair,
तो कभी-कभी तुम्हारी मेहनत का फल कोई किस्मत वाला ले जायेगा।
पर तुम घबराना मत
जो तुम्हारा है मिलेगा ज़रूर
माना थोड़ा वक़्त लगेगा
पर किस्मत बदलेगी ज़रूर,
फिर जिस कलाकार की आवाज़ बरसों पहले दबा दी थी तुमने इस समाज के शोर में,
वक़्त आएगा उसके उभरने का,
और तुम्हे मौका मिलेगा इतिहास बदलने का,
तो बस तुम डटकर सामना करना मुसीबतों का
क्योंकि जो बचपन में सपना देखा था कलाकार बनने का,
अब समय आ गया है उसे साकार करने का।
By Shweta

Comments