top of page

एक पहर का स्वप्न

Dec 28, 2022
1 min read

By Anubha Sinha


घोर निद्रा में विचरण करता

देखा एक मधुर स्वप्न


आलस सारा छोड़ चुका हूं

दृढ़ प्रतिज्ञा करके जगा हूं


करूंगा मैं नित नए कार्य

मिलेगा जिससे मुझे ढ़ेरों सम्मान


मैं बना हूं दुनिया का नेतृत्वकर्ता

क्या अमेरिका, क्या यूरोप


सब की बागडोर मेरे पास

मेरे एक आदेश पर नियम बन रहे हैं

दूसरे आदेश पर नियम है रहे हैं


यू.एन.ओ का मैं महासचिव बना हूं

तब से दे रहा हूं ऑर्डर घनघोर


कोरोना के भयावह से सभी देश

अभी तक कंप-कंपा रहे हैं

पर अब होगा इसका पूर्ण समाधान

"मैं" करूंगा इसका निदान


निर्धनता दुनिया से हटा रहा हूं

बस धनवानों को बसा रहा हूं


शीश महल में सभी रहेंगे

मेवा-मिष्ठान ही खाएंगे


सभी वृक्ष मनचाहा फल

अपनी लताओं में लगा रहा है




झरनों से मीठे रस गिर रहे हैं

नदियों में दूध ही दूध बह रही है

भारत ही भारत की जय-जयकार गूंज रही है


तभी मैं झटके से जागा

खुद को चारपाई से नीचे पाया

देखा कमरे में कुछ नहीं है

भूख से पेट तड़प रहा है


गुल्लक का एक सिक्का मुझसे पूछ रहा था

इसमें रहने दोगे या

मिटाओगे अपनी भूख

परंतु मैं प्रफुल्लित बैठा, पुनः

एक पहर के सपने में घूम रहा था


By Anubha Sinha




Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page