एक कदम खुदा की ओर
By Magan Chawla
चाहता है गर कुछ पाना
इस जहान में,
कर्म कर तू अपना
और जिए जा इमान में
नेकी कर,भली कर,बस चलता चल
ध्यान रख इसी का,
ना बुरा हो तुझसे कभी
इस सफर में किसी का
कर भरोसा उस रब पर
जो बिना मांगे सब देता है,
ना रख उम्मीद किसी से
क्युकीं हर कोई उससे लेता है
जो सोचा ना था तूने कभी
वो भी तू पाएगा,
बस मेहनत कर तू अपनी
उसकी रहमत में सब आएगा
मत देख रास्तों को
मंजिल पर तू नजर रख,
कोई क्या करता है क्यूं करता है
ना इसकी तू खबर रख
तलाश अपनी ही हस्ती को
इसकी तू पहचान कर,
ना देख दूसरो को बस
तू खुद को ही महान कर
कर्म कर तू अपना
और ना उसका ज़िक्र कर,
बस जी ज़िन्दगी उस खुदा के नाम
और खुद पर तू फक्र कर
किए जा तू नेकी ना किसी को खबर कर,
उसकी रजा में राजी रहकर सब्र कर तू सब्र कर..
By Magan Chawla

Comments