एक अरसे बाद, जब मायके आई मैं
By Priyanka J Pandya
मेहमानों सी आई,
मेहमानों से ही वो भी लगे,
एक अरसे बाद - जब मायके आई मैं..
एक छोटा मेरा हिस्सा था जो घर में,
भाभी मेरी सामान बाँधकर लाने लगी,
एक अरसे बाद - जब मायके आई मैं..
एक कटोरी दही- माँ रखती थी मेरी,
छिपकर सबसे वो लाने लगी,
एक अरसे बाद - जब मायके आई मैं..
भाई और मेरा बिछौना हुआ करता था,
नई चादर के नीचे रहने लगा है,
एक अरसे बाद - जब मायके आई मैं..
हर रोज आती थे वो बिस्कुट,
आज पापा बाहर जाकर ले आये,
एक अरसे बाद - जब मायके आई मैं..
अपनेआप ही जैसे पराया हो गया,
वो सब जो -अपना मानती थी मैं,
एक अरसे बाद - जब मायके आई मैं..
By Priyanka J Pandya

Comments