top of page

एक अजीब सा नाता

Oct 25, 2024
1 min read

Updated: Jul 4, 2025

By Akansha Gendre


न जाने क्या है तुम्हारी बातों में ऐसा 

जो गुम हो जाते है उनमें हम, 

जबसे तुम्हारे आवाज़ की धुन सुनी है 

खोए-खोए से रहते है हम ।


खुली आँखों से सपने देखने की आदत नहीं पर अब वो भी करते है हम,

तुम एक बार अपनी ओर बुलाकर तो देखो 

सब कुछ छोड़-छाड़ कर आजाएंगे हम ।


न चाहते हुए भी खींची चली आती हूँ तुम्हारे पास 

ऐसा क्या जादू किया है तुमने ?

क्या ये सिर्फ इस जन्म की बात है ? 

या कभी किसी और जन्म में भी थे हम एक दूसरे के ।


By Akansha Gendre



 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page