ए - ज़िन्दगी |
By Jovita Ekka
उन्नति की ऊंचाइयों का घमंड ना कर ए - ज़िन्दगी
वक़्त बादल जाएगा
तेरा वो घमंड वक़्त के साथ टूटकर बिखर जाएगा
अगर करनी ही है तो अपनी उन्नति को उदाहरण बनाकर
दूसरों का हौसला बढ़ा ए - ज़िन्दगी
लोगों से उनकी ज़िन्दगी में सही फैसला करा ए - ज़िन्दगी
बस ख़ुद की अहमियत समझ ए - ज़िन्दगी
वाक़िफ़ करा दूँ तुझे कि, फिर कभी तुझे किसी दूजे की
ज़रूरत ना होगी ए - ज़िन्दगी |
By Jovita Ekka

Comments