ऊबर ड्राइवर - By Vandana Raj
Written By: Vandana Raj
Category: Short story
Competition: Global Poetry and Creative Writing Competition 2026
Vandana Raj, writing under the name "ऊबर ड्राइवर," presents a compelling short story as part of the Global Poetry and Creative Writing Competition 2026. Her narrative, "ऊबर ड्राइवर," invites readers into a seemingly mundane yet profoundly impactful encounter with an Uber driver. Through this work, Vandana explores themes of trust, preconceived notions, and unexpected kindness, weaving a tale that resonates with everyday human experiences.
About the Work
"ऊबर ड्राइवर" unfolds a journey that is both literal and metaphorical. Vandana Raj crafts a narrative filled with suspense and introspection, capturing the protagonist's evolving perceptions of the Uber driver. The story’s mood is reflective, with a touch of tension that beautifully resolves into an uplifting realization of mistaken judgment. The story underscores the importance of open-mindedness and empathy, leaving readers with a warm, thoughtful reflection on human interactions.
ऊबर ड्राइवर
Original Submission by Vandana Raj
image1793113619603.png
लघु कथा - उबर ड्राइवर
आज फिर मुझे आपने हाथ की फिजियोथेरेपी के लिए हॉस्पीटल जाना था। हर हफ्ते एक बार जाना पड़ रहा है।
लगभग तीन महीने पहले एक हादसे में मेरे हाथ की उंगली की हड्डी टूट गई थी। तार डालने पड़े थे। अब हाथ काफी बेहतर है।
पर लगता एक्सरसाइज के लिये अस्पताल जाना पड़ता है। आज सुबह 11 बजे का अपॉइंटमेंट था। हसबैंड ऑफिस गए हुए थे इसलिए मुझे अकेले ही जाना था।
मैं तैयार हुई और उबर बुक कर दी, पांच मिनट बाद उबर आयी। मैंने गाड़ी का नंबर कन्फर्म किया और बैठ गयी । ड्राइवर ने मेरा नाम पूछा मुस्कुराया व कार स्टार्ट कर दी। गाड़ी गंतव्य की तरफ चल बढ़ा दी। लगभग 25 मिनट का सफ़र था अस्पताल तक का।
मैंने अपनी बोतल से पानी पिया और पर्स से मोबाइल निकाल कर वाॅट्स्ऐप देखने लगी। इतने में उबर ड्राइवर मुझ से बोला कि मैडम अपना वाॅट्स्ऐप चेक करिए, और हल्का मुस्करा दिया। मुझे थोड़ा गुस्सा आया। क्योंकि उबर ऐप पर मोबाइल नंबर दिखता है। इसलिए मुझे लगा कि वह ज्यादा बात चीत करने के लिए वाॅट्स्ऐप पर मैसेज भेज रहा होगा। मैंने चुप रहना
image1793113619608.png
ही सही समझा।
चुप चाप बैठी रही। मुझे थोड़ा संशय होने लगा कि पता नहीं ड्राइवर के विचार किस प्रकार के हैँ। मैं सतर्कता के साथ मोबाइल पर उबर का मैप लगातार देखती रही। ताकि यदि वह गलत दिशा में जाने लगे तो मैं अपनी रक्षा के लिए प्रयत्न कर सकूँ। पर ड्राइवर ने आगे कुछ भी नहीं कहा, शायद मेरे हाव भाव से वह भी सचेत हो गया था। खैर लगभग 25 मिनट बड़ी ही असमंजस की स्थिति में गुजरे। अस्पताल पहुँच कर मैंने उबर ड्राइवर को पैसे दिए और बाकी के बचे पैसे उसने मुझे वापस दिएऔर पुनः बोला, मैडम वाॅट्स्ऐप चैक करिए। मैंने बाकी बचे पैसे लिए और गुस्से वाला मुँह बनाते हुए चल दी अस्पताल की तरफ। लगभग 45 मिनट में हाथ की फिजियोथेरेपी पूरी हुई। रास्ते की बात याद कर मेरे अंदर एक घृणा का भाव उत्पन्न हो गया। मैंने वाॅट्स्ऐप देखा ही नहीं।
फिर से उबर बुक की और घर की तरफ चल पडी। 2 बजे बेटी स्कूल से वापस आयी और हमने खाना खाया। धूप से मुझे थोड़ा चक्कर इत्यादि की समस्या हो जाती है। इसलिए आराम करने चले गए। दोपहर के आराम के बाद संध्या को पति के साथ चाय पीते समय मैंने अपना मोबाइल देखा। बड़े ही अनमने मन से वाॅट्स्ऐप पर ड्राइवर का मैसेज खोला। पढ़ते ही मुझे खुद पर
image1793113619611.png
गुस्सा आया कि कैसे मैंने बिना जाने ड्राइवर ले चरित्र पर शंका की। असल में मैसेज में लिखा था,
हैलो मैडम,
लगभग 6 महीने पहले आप मेरी ही उबर से कहीँ गई थी। तब मेरे पास खुल्ले पैसे नहीं थे। इसलिए आप ने 5 रियाल वापस नहीं लिए थे। थैंक यू बोल कर गई थी ।
आज जब फिर से आप को देखा तो याद आ गया। इसलिए वो 5 रियाल भी वापस कर रहा हूँ।
थैंक यू।
मेरे चेहरे पर एक मुस्कान आ गई। मैंने अपनी छोटी सोच को धिक्कारा। उबर ड्राइवर को मन ही मन सॉरी और थैंक यू बोला।
जब भी यह घटना याद करती हूँ,चेहरे पर मुस्कराहट आ जाती है।
इस घटना में मेरे विचारों और सोचने समझने की शक्ति को और अधिक परिपक्व किया है। थैंक्स टू उबर ड्राइव।
जहाँ भी खुश रहो, खूब तरक्की करो।
(कहानी सत्य घटना पर आधारित)
लेखिका
वंदना राज
image1793113619614.png
About the Competition
The Global Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar is a prestigious platform celebrating literary talent from around the world. It showcases diverse voices and stories, providing writers with an opportunity to share their unique perspectives. This competition emphasizes creative expression and literary excellence, inviting participants to contribute their finest works in poetry, short stories, essays, and creative writing.
We extend our heartfelt thanks to Vandana Raj for her captivating short story, "ऊबर ड्राइवर," shared as part of the Global Poetry and Creative Writing Competition 2026. Her narrative offers a poignant reminder of the power of kindness and understanding. We look forward to seeing more of Vandana's insightful writing in the future.
About Hashtag Kalakar
Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.

Comments