top of page

उसे पता कैसे चल जाता है

Nov 15, 2022
1 min read

Updated: Dec 3, 2022

By Sejal Parsana





उसे पता कैसे चल जाता है?

अपनी खुशी जाहिर करना मेरी आदत रही है,

उसमे दोस्तों को शामिल करके दोगुना करना मेरी फितरत।

बस अपने गम पर सिर्फ मेरा हक समझती हूं में,

बताने की अब ख्वाहिश नहीं रही किसीसे भी,

तो उसे पता कैसे चल जाते हैं मेरे तकलीफों वाले दिन?

कैसे जान लेता है की मैं उदास हूं?

बिना जताए वो महसूस कैसे कर लेता है की,

मैं कौनसे वक्त टूटकर बिखर चुकी हूं?




अपना कंधा दिए बगैर ही वो मुझे,

समेट ही लेता है अपने आपमें ।

मेरी उदास सी आंखों मे वो जिंदगी की चमक लेकर ही आता है हमेशा,

अपने पहलू में मुझे ना पाकर थोड़ा सा बेचैन हो उठता है वो,

आज अपनी हर तकलीफ में उसे शामिल करनेका वादा भी ले लिया मुझसे,

आखिर उसे हर बार पता कैसे चल जाता है?

पता कैसे चल जाता है?


By Sejal Parsana





Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page