top of page

उससे ज़्यादा

Mar 12, 2023
1 min read

By Siddharth Janartha


तुम जितना सोचा करते हो

उससे ज़्यादा ताकतवर हो


डर लगता है दुनिया में पर

तन्हा चलने से मत डरना

दुखते पांव, दूर भी है घर

लेकिन सफ़र को पूरा करना

तुम जैसा दुनिया में कहां हो

बढ़कर छू लो आसमान को

सच कर दो अपना हर सपना

धरती अपनी गगन है अपना

फिर किस बात का तुम को डर हो

तुम जितना सोचा करते हो

उससे ज़्यादा ताकतवर हो



प्रकृति में कुछ स्थायी नहीं है

लोगों की भी राय यही है

परिवर्तन जीवन का मोल है

कोई किसी के साथ नहीं है

पथ में हर चेहरा अंजाना

तेज़ धूप है मैंने माना

पर जलते जाना करना ये हट

चलते जाना बस रुकना मत

थोड़ी सी भी जान अगर हो

तुम जितना सोचा करते हो

उससे ज़्यादा ताकतवर हो


दुनिया बनी तुम्हारे हित है

सुन लो! दुनिया बोल रही है

कर्म प्रधान ही रखना तुम

बड़े बुजुर्गों ने ये कही है

रोकेंगे ये दुनिया वाले

लेकिन मैं कहता हूं तुमसे

दुनिया कदमों में है तुम्हारे

ना झुकने की जो आदत हो

हिम्मत भी गर मुट्ठी भर हो

तुम जितना सोचा करते हो

उससे ज़्यादा ताकतवर हो


By Siddharth Janartha



Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page