इसी का नाम जिंदगी
By Neha Pant
कभी खुशी कभी गम , बस यही तो है जिंदगी। कभी प्यार कभी तकरार, कुछ ऐसी ही तो है जिंदगी। कभी पाने की आस कभी खोने का डर , शायद यही तो है जिंदगी। कभी अपनो का प्यार कभी विरानियो का साथ ,कुछ यही तो सिखाती है जिंदगी। कभी रोशनी की किरण कभी अंधेरे का डर , कुछ यही तो दिखाती है जिंदगी। कभी खुली खिड़कियां कभी बंदिशों की बेदिया, इसी का नाम तो है जिंदगी। कभी फूलो की सेज कभी कांटो के पेड़ , सच मैं यही तो है जिंदगी।
By Neha Pant

Comments