इश्क़ वाला दौर
Updated: Jun 10, 2023
By Nikhil Tandon
"अपनी छत पर यूं ही घंटो बैठे रहकर,
उनकी वो एक झलक पाने का इंतज़ार
अपनी नादान पाकीज़ा मोहब्बत का,
वो ख़त लिखकर उनसे करना इज़हार
अचानक से उनसे नज़रों का मिलना,
और शरमाकर उनका वो करना इकरार
लबों से एक लफ़्ज़ भी कहे बिना,
करना उनसे वो इशारों में तकरार
वो भी एक वक़्त था जो बीत गया,
बाक़ी है ज़हन में बस उसकी झनकार
काश लौट आए वो गुज़रा ज़माना,
वो खोया हुआ इश्क़ वाला दौर फिर एक बार"
By Nikhil Tandon

Comments