इश्क़ तुमसे ही
By Suruchi
तुम्हारे लफ्ज़ हम ना पढ़ सके, पर हाँ, उन पर हमारा नाम नही था
तुम्हारे अश्क छलकने से ना रोक सके क्योंकि हमारा रिश्ता बेनाम ही था
शबाबों की शाम में इश्क़ का जाम पी चुके हैं आप
पर इस जाम का नशा उतारने का कोई इंतेज़ाम नहीं था।।
हमने दस्तक दी थी दिल पर आपके, पर कोई जवाब नहीं था
मत कहिये हम खाली हाथ थे, मत कहिये हमारे हाथ मे गुलाब नही था
लेकर आये थे रूह भरकर इश्क़ आप के लिए
मत कहिये आपके बीते इश्क़ का नशा हमारे दरमियाँ नही था
जब एक तरफ़ा इश्क़ का नशा उतरेगा, तब हमारी तलाश करना
ना दिखे हम दिल के दरवाज़े पर तो हमे एक बार याद करना
सामने आ जाएंगे इस इश्क़ भरी रूह के साथ तुमसे फिर इश्क़ करने
क्योंकि हमें तो तुमसे इश्क़ के सिवा कोई काम नही था।
Translation
तुम्हारे शब्द हम ना पढ़ सके, पर हाँ, उन पर हमारा नाम नही था
तुम्हारे आँसू छलकने से ना रोक सके क्योंकि हमारा रिश्ता बेनाम ही था
जवानी की शाम में प्यार का जाम पी चुके हैं आप
पर इस जाम का नशा उतारने का कोई इंतेज़ाम नहीं था।
हमने दस्तक दी थी दिल पर आपके, पर कोई जवाब नहीं था
मत कहिये हम खाली हाथ थे, मत कहिये हमारे हाथ मे गुलाब नही था
लेकर आये थे रूह (आत्मा) भरकर प्यार आप के लिए
मत कहिये आपके बीते प्यार का नशा हमारे बीच में नही था
जब एक तरफ़ा प्यार का नशा उतरेगा, तब हमारी तलाश करना
ना दिखे हम दिल के दरवाज़े पर तो हमे एक बार याद करना
सामने आ जाएंगे इस प्यार भरी रूह के साथ तुमसे फिर प्यार करने
क्योंकि हमें तो तुमसे प्यार के सिवा कोई काम नही था।
By Suruchi

Comments