top of page

इन्द्रधनुष

Nov 7, 2022
1 min read

By Anil Kumar


एक छोटी बच्ची ने चिल्लाकर मुझसे कहा

कि बाहर इंद्रधनुष निकला है

तुम इस तरह घर में बैठे मत रहो

कि बाहर आकाश बहुत बड़ा निकला है

तुम घर में बैठे मत रहो

बाहर निकलने की हड़बड़ी में मुझ बूढ़े की

ऐनक गिर गईं है




झुक कर उसे उठाने गया तो

कमर मेरी दुख गई है

फिर भी कोशिश कर रहा हूं

किसी तरह उठने की,चलने की,बाहर निकलने की

बाहर निकलकर देखा तो

सचमुच उस लड़की का आकाश बहुत बड़ा है

की कैसे वो लड़की आकाश और इन्द्रधनुष एक कर रही है

इन्द्रधनुष में सात रंग भर रही है।


By Anil Kumar




Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page