इक छोटी इक बड़ी बहिन
By Bindu Kumari
रिश्ता है एक अनोखा सा, रिश्ता है हमारा अनोखा सा
इक छोटी तो इक बड़ी बहिन-----2
बचपन में थी खूब लड़ती, अब इक दूजे बिन न रहती।
इक छोटी तो इक बड़ी बहिन ------2
एक रूठ जाए तो दूसरी है मनाती, अगर एक खाना ना खाए तो दूसरी है डांट लगाती।
इक छोटी तो इक बड़ी बहिन ------2
छोटी है मां की दुलारी, तो बड़ी है पापा की राजदुलारी।
इक छोटी तो इक बड़ी बहिन ------2
छोटी है नादान और शांत रहने वाली, तो बड़ी है नखरों वाली।
इक छोटी तो इक बड़ी बहिन ------2
रिश्ता है एक अनोखा सा, रिश्ता है हमारा अनोखा सा ।
By Bindu Kumari

Comments