top of page

इक अजनबी

May 2, 2023
1 min read

By Shivpriya Khude


अंजान हो कर भी

कुछ अपना सा लग रहा था

क्या पता किधर जा रहा था...

लेकीन बार बार ऐसे लग रहा था

ना जाने क्युं.. जा ना पेहचाना लग रहा था…


सोचते सोचते पता ही नही चला

कब उसकी नज़र मेरी नज़र से मिली

वो थोड़ा सा इतराया मैं थोड़ी सी

शरमायी...

वो थोड़ा हलका सा मुस्कराया

मैं उस मे खो गयी..





इस चक्कर मैं वो कब सामने आया पता ही नहीं चला

मैं थोड़ा घबरायी,वो थोड़ा सा नरमाया..

उसनें कुछ पूछा, मैंने कुछ कहा

करते करते बहोत बात कर गये..

बितते बितते बहोत समय बीत गया

पता नहीं चला कब वक़्त हों गया..


रुकते हुवे उसने पूछा

फिर कब मिलोगी?

मैंने कहा जब फिरसे रास्ते मिलेंगे..

अपना सा होते होते फिर से अंजान हो गया

चलते चलते हम दो अलग रास्ते चले गये..

बिना इक दूसरे से पूछे

नाम क्या हैं तुम्हारा.. बस चलते गये...


By Shivpriya Khude






Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page