top of page

इंद्रधनुष - By Yatharth Umesh Gite

Aug 18
3 min read

Written By: Yatharth Umesh Gite

Category: Poetry

Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026

We are pleased to feature "इंद्रधनुष," a powerful poem by Yatharth Umesh Gite, known as इंद्रधनुष, in the Poetry category of the Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar. This eloquent piece delves into themes of identity, societal perceptions, and the quest for individuality and acceptance. Through the lens of personal reflection, Yatharth offers readers a profound exploration of the human experience.

About the Work

"इंद्रधनुष" is a compelling narrative that invites readers to reflect on themes of self-expression, societal norms, and the search for acceptance. The poem weaves rich imagery and introspective musings to challenge conventional labels and advocate for a more inclusive understanding of identity. With a poignant and raw voice, Yatharth captures the complexity of human existence and the universal desire for recognition and respect.

इंद्रधनुष

Original Submission by Yatharth Umesh Gite

इंद्रधनुष

मैं खुद को इस कलम से कैसे लिखूँ

इस कागज़ पे, खुद को कैसे रखूँ

या मैं लिखूँ उस न्याय को जो मिला नहीं

या उस सम्मान को जो समझ के दिया नहीं।

क्यों मैं हर कागज़ पर स्त्री होने का,

पुरुष होने का या होने का मात्र "अन्य"

कोई भी प्रमाण लिखूँ।

पर लेखक हूँ, तो लिखता हूँ

लिखता हूँ कहानियाँ जो तुमने सुनी नहीं,

लिखता हूँ वो किस्से, वो जुबानियाँ जो खो गई कहीं।

जैसे देखते सभी मुझे, वैसा आईने में खुद को

नहीं मैं दिखता हूँ।

लिखूँ मैं वो जो हर कोई हर रोज़ सुनता हूँ,

ना किसी से कह पाता हूँ

या वो जो मैं हर दिन सहता हूँ।

आसमां सारा है, इतना सारा, पूरा

फिर क्यों केवल इंद्रधनुष लिखूँ मैं

और सारे रंगों में से सिर्फ सात चुनूँ मैं।

लिखता हूँ मैं बस नाम

जिनसे तुम मुझको पुकारते हो और पुकारोगे।

नामर्द, मीठा और न जाने क्या

ही बोलते तुम, लोगो को मुझे सुनाओगे।

क्यों लिखूँ मैं यह कविता, जो तुम न पढ़ना चाहोगे,

पढ़कर दो बस नाम, शीर्षक मस्त।

तुम घृणा से भर जाओगे।

चलो, तो लिखता हूँ मैं बस इन प्रश्नों

के उत्तर सब, जो तुम जानना चाहोगे।

लिखता हूँ मैं बस नाम

जिनसे तुम मुझको पुकारते हो और पुकारोगे।

नामर्द, मीठा और न जाने क्या

ही बोलते तुम, लोगो को मुझे सुनाओगे।

कहते हो न तुम कि मैं इस संस्कृति का हिस्सा नहीं हूँ।

तो वहीं से शुरू करता हूँ।

महाभारत में शिखंडी का

लिंग परिवर्तन और विवाह पढ़ता हूँ।

विष्णु का मोहिनी बन शिव की प्रेमिका पढ़ता हूँ।

पद्म पुराण में दो स्त्रियों के मिलाप से

“भगीरथ” का जन्म पढ़ता हूँ।

अर्जुन के अज्ञातवास में लिंग प्रवाहिता पढ़ता हूँ।

फिर क्यों मैं आज भी

सम्मान और मिलन के लिए लड़ता हूँ।

प्रेम को मेरे तुम अपवित्र कहते हो,

ना कोई अधिकार देते हो,

बात भी मेरी नहीं सुनते हो,

यूँ मुड़-मुड़ कर अपराधी सा मुझको देखते हो।

किस बात की सजा देते हो?

क्या मुझे मारना चाहते हो!

माना कि हूँ मैं अलग तुमसे,

पर गलत तो नहीं।

हाँ, मैं समलैंगिक, पुरुष-स्त्री, त्रिनेत्री या कुछ भी,

लड़ाई ही सही, है ये मेरे अस्तित्व का सार।

हूँ मैं भी तो इंसान ही,

फिर क्यों कपड़ों को, भाषा को, लिंगता को छोड़कर

मुझको देखते नहीं।

नहीं रहना मुझको इन सीमाओं में,

कैद इस इंद्रधनुष के रंगों में।

मुझको मेरे ख्वाबों का एक पूरा आसमा चाहिए,

मुझको हर रंग से प्रेम चाहिए।

एक अस्तित्व, प्रतिभा और सम्मान अभिवेदन चाहिए।

मुझको सूरज की किरणें चाहिए,

चंद्रमा की लालिमा चाहिए,

वर्षा की पहली बूंदें चाहिए,

अंत-हिन तारामंडल चाहिए,

सिर्फ इंद्रधनुष ही नहीं,

मुझको समस्त ब्रह्मांड चाहिए।

About the Competition

The Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar celebrates the art of expression through words. It provides a platform for writers to share their unique voices and creative visions. This prestigious competition draws talent from diverse backgrounds and encourages the exploration of varied themes, fostering a global conversation through the power of poetry and prose.

We extend our heartfelt thanks to Yatharth Umesh Gite for sharing "इंद्रधनुष" with us in the Poetry and Creative Writing Competition 2026. Your work adds a vital perspective to the landscape of contemporary poetry, and we are grateful for your contribution. We look forward to seeing more of your evocative writing in the future.

About Hashtag Kalakar

Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page