top of page

आम-ए-ख़ास

Jan 6, 2023
1 min read

Updated: Jan 12, 2023

By Priyanka Dubey



क्यों सोचते हो तुम कि है साधारण सी शक्ल तुम्हारी,

शुक्र करो ख़ुदा का जो ये नायाब तोहफ़ा तुम्हे दिया है,


खुशनसीब हो जो तुम्हारे करीबियों ने,

तुम्हारी सूरत देखकर नहीं बल्कि,

सीरत देखकर तुम्हे अपना किया है,

शुक्र करो कि नहीं करनी तुम्हे चिंता इस बात की,

कि क्या होगा कल जो कोई दाग़ लगा मेरी सूरत पर,

यक़ीनन, जो तुम्हारी सूरत पर मरते है

कल कोई और नया चेहरा ढूंढ रहे होंगे,

पर मेरे दोस्त जिन्होंने तुम्हे सीरत देखकर अपनाया है,

वो ज़िन्दगी के हर मोड़ पर तुम्हारे साथ होंगे,





साधारण भी बहुत असाधारण है,

यह बात तुम जान लो,

सीधे लोगों के दिलों से जुड़ोगे ये बात मान लो,

वही करीब आएगा तुम्हारे जो तुम्हारे दिल की खूबसूरती को पहचानेगा,

बहुत सी क़ाबिलियत है तुममें,

तुम उन पर ध्यान दे पाओगे,

ज़िंदगी में अपनी क़ाबिलियत के दम पर अपना मुक़ाम हासिल कर पाओगे,

नहीं करनी होगी तुम्हे चेहरे पर पड़ी झुर्रियों कि चिंता,

क्योकि तुम्हारी क़ाबिलियत तो वक़्त के साथ और होती जायेगी जवां,

उम्र के साथ खुद में इतना निखार ले आओगे,

जिसका कभी तुमने तसव्वुर भी नहीं किया है,


क्यों सोचते हो तुम कि है साधारण सी शक़्ल तुम्हारी,

शुक्र करो ख़ुदा का जो ये नायाब तोहफ़ा तुम्हे दिया है.


By Priyanka Dubey




Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page